Atal Pension Yojana देश के नागरिकों को बेहतर सुविधा देने और उन्हें बुढापे के लिए एक सहारा देने के लिए केंद्र सरकार कई तरह की योजनायें लाती रहती है। ऐसी ही योजनाओं से देश की आम जनता सरकार की और आकृषित होती है।
देश में नागरिकों को बुढापे में पेंशन देने के लिए और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक योजना अटल पेंशन योजना के नाम से शुरू की गई है। इस योजना के तहत देश के नागरिकों को बेहतर वित्तीय सुविधा दी जायेगी।
आईये जानते है इस योजना के बारे में विस्तार से –
Table of Contents
अटल पेंशन योजना
अटल पेंशन योजना एक ऐसी योजना है जिसकी शुरुआत साल 2015 में तत्कालीन केंद्र में मोदी सरकार ने की थी। इस योजना के तहत हर महीने कुछ पूंजी जमा करवाने पर उस राशि से पेंशन के तौर पर दी जायेगी।
इस योजना में आवेदन करने के लिए 18 से 40 वर्ष के लोग शामिल हो सकते है। इन लोगो का एक खाता पोस्ट ऑफिस में खोला जाता है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को उस बैंक खाते में एक निश्चित राशि जमा करवानी होती है।
पेंशन के तहत पात्र लाभार्थी जो भी प्लान लेते है तो उनको उस प्लान के हिसाब से ही एक निश्चित राशि जमा करवानी होती है। इस प्लान के तहत ही उन्हें पेंशन योजना का लाभ दिया जाता है और उसके हिसाब से ही जमा राशि पर एक निश्चित ब्याज दिया जाता है।
इस योजना के लिए एक निश्चित योग्यता और कुछ शर्तें निर्धारित की गई है। उसके बारे में विस्तार से जान लेते है।
अटल पेंशन योजना के लिए योग्यता
इस योजना के तहत कौन आवेदन कर सकते है और कौन इस योजना का लाभ ले सकते है। इसके लिए एक निश्चित पात्रता फिक्स है जो की इस प्रकार है –
- मूल निवासी – इस योजना के तहत आवेदन करें वाले आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
- आयु – इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए परीक्षार्थियों की आयु कम से कम 18 साल और अधिकतक 40 साल होनी चाहिए। इसके बाद जैसे ही प्रार्थी 60 साल हो जाता है तो उन्हें इस योजना के तहत पेंशन दी जाती है।
यह है इस योजना से जुडी कुछ जरीर पात्रता जो की आवश्यक है। जैसे ही आवेदक इस पात्रता को पूरा कर लेते है तो वो इस योजना का लाभ ले सकते है। इसके अलावा और कोई विशेष योग्यता इस योजना के लिए नहीं चाहिए।
योजना का लाभ कब मिलता है ?
केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ आवेदक की आयु कम से कम 60 साल की होने के बाद मिलता है। इस योजना के तहत 18 से 40 साल वाले अभियार्थी इसमें आवेदन कर सकते है और इसमें 60 साल की उम्र तक एक निश्चित राशि जमा करवानी होती है। इसके बाद ही इसमें योजना का लाभ दिया जाएगा।
इस योजना का लाभ केवल भारत के मूल निवासी को ही दिया जाता है और इसके लिए भारत के मूल निवासी इस योजना का लाभ ले सकते है और उसके लिए मूल निवास प्रमाण पत्र जमा करवाना होता है।
अटल पेंशन योजना के लिए कैसे आवेदन करे ?
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए इस प्रोसेस को फॉलो कर सकते है। इस प्रोसेस की मदद से काफी आसानी से इस योजना में आवेदन कर सकते है।
इस योजना में आवेदन करने के लिए किसी भी तरह के ऑनलाइन प्रोसेस को करने की आवश्यकता नही है। अगर कोई कैंडिडेट इस योजना का लाभ लेना चाहता है तो उसे सबसे पहले भारत की किसी भी एक राष्ट्रीयकृत बैंक में अपना एक खाता खुलवाना होता है।
इसके बाद जैसे ही आपका बैंक खाता खुल जाता है तो उस खाते में ही आपको इस योजना को लिंक करवाना होता है। कहने का मतलब यह है की इस योजना के लिए आवेदन बैंक में ही करना होता है।
इसके बाद जैसे ही इस योजना के तहत आवेदन कर लेते है तो उसके बाद इसमें आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन एक निश्चित राशि जमा कारवानी होती है।
अटल पेंशन योजना के लिए कौन है अपात्र
अटल पेंशन योजना के तहत आवेदन करने में कौन अपात्र है। इसके बारे में भी एक निर्धारित और निश्चित Guideline दी गई है।
- अगर कोई कर्मचारी या व्यक्ति पहले से कर्मचारी निधि अधिनियम के तहत पेंशन का लाभ ले रहा है तो वो इस योजना के लिए पात्र नही होगा।
- कोयला खान भविष्य निधि योजना के तहत भी लाभ लेने वाला प्रार्थी इस योजना के लिए योग्य नही होगा।
- इसके अलावा असम चाय बागन भविष्य निधि फण्ड योजना का लाभ लेने वाला भी इस योजना के लिए योग्य नही होगा।
इसके अलावा अन्य किसी भी सरकारी पेंशन योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थी इस योजना के लिए योग्य नही होंगे।
अटल पेशन योजना के लिए जरुरी दस्तावेज
अटल पेंशन योजना के तहत अगर कोई लाभार्थी इस योजना के तहत आवेदन करना चाहती है तो उसको इस योजना में आवेदन करने हेतु इन सभी दस्तावेजों की जरूरत होगी।
- योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदन का एक आधार कार्ड या कोई भी अन्य दस्तावेज इसमें जरुरी होता है।
- आवेदक की आयु 18 से 40 साल के मध्य होनी चाहिए।
- इसके अलावा आवेदक का एक बैंक अकाउंट किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में होना चाहिये और वो बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक्ड होना चाहिए।
- आवेदक का मोबाइल नंबर और एक ईमेल आईडी ( आईडी अगर हो तो )
- आवेदक का पहचान पत्र जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड इत्यादि में से कोई एक।
- इसके अलावा आवेदक के पास खुद के खींचे हुए नए फोटो होने चाहिए। फोटो 6 माह पुराने नही होने चाहिए।
अटल पेंशन योजना का Contribution चार्ट
Age of entry | Years of contribution | First Monthly pension of Rs.1000/- | Second Monthly pension of Rs.2000/- | Third Monthly pension of Rs.3000/- | Fourth Monthly pension of Rs.4000/- | Fifth Monthly pension of Rs.5000/- |
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 183 | 224 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1164 | 1454 |
1 thought on “Atal Pension Yojana Kya Hai ? Full Details In Hindi”