पंजाब में हाल ही में चुनाव संपन्न हुए है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने काफी जोरदार विजय हासिल की है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण की है।
16 मार्च 2022 को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बारे में आज कई लोग जानते है। परन्तु क्या आप वो जानते है जो हर कोई शायद नही जानता है। हमारे इस लेख में आपको इसी शख्स के बारे में बताने जा रहे है। उम्मीद है आपको हमारा यह लेख पसंद आएगा और यह जानकारी आपको अच्छी लगेगी।
Table of Contents
भगवंत मान
देश के उत्तर में बसे पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले भगवंत मान को आज कौन नही जानता है। राजनीति में आने से पहले कॉमेडियन के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले मान साहब कई बार कॉमेडियन के रूप में हंसा चुके है।
आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव जीतने वाले और राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले भगवंत मान के बारे में हम इसी के बारे में हम इसी लेख में बतायेंगे। भगवंत मान के पिता का नाम मोहिंदर सिंह और माता का नाम हरपाल कौर है।
48 साल के भगवंत मान शादीशुदा है और इनके एक बेटी और एक बेटा है। हालांकि ऐसा कहा जाता है की इनका साल 2015 में तलाक हो चूका है। इन्होने अपनी स्कूली पढाई अपने गाँव से की है।
भगवंत मान के बारे में संक्षिप्त विवरण
भगवंत मान के बारे में उनका जीवन परिचय कुछ इस प्रकार है।
पूरा नाम | भगवंत मान |
जन्म | 17 अक्टूम्बर 1973 |
पेशा | राजनीतिज्ञ, कॉमेडियन, गायक, अभिनेता |
उम्र | 48 |
जन्म स्थान | संगरूर ( पंजाब ) |
पिता का नाम | श्री मोहिन्दर सिंह |
माता का नाम | श्रीमती हरपाल कौर |
वर्तमान सांसद शीट | संगरूर |
पार्टी | आम आदमी पार्टी |
शिक्षा | बी।कॉम प्रथम वर्ष |
वैवाहिक स्तिथि | विवाहित |
पत्नी | इन्द्रप्रीत कौर |
बच्चे | 1 बेटा और बेटी |
धर्म | सिख |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
भगवंत मान का आरंभिक जीवन
एक कॉमेडियन से एक राजनेता बनने वाले भगवंत मान का सामजिक जीवन काफी जानने लायक है। इनके बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक है। चलिए जानते है इनके बारे में। भगवंत मान का जन्म पंजाब के सतलज गाँव, संगरूर में हुआ था।
इनके पिता का नाम श्री मोहिंदर सिंह है और उनकी माता का नाम हरपाल सिंह है। इनका जन्म पंजाब के एक सिक्ख परिवार में हुआ है। परिवार में इन्हें प्यार से परिवारजन जुगनू के नाम से जानते है।
वर्तमान में भगवंत मान की उम्र 48 साल है और यह पंजाब के मुख्यमंत्री बन चुके है। भगवंत मान की शादी हो चुकी है वही इनका और इनकी पत्नी का साल 2015 में तलाक हो चूका था। इनके एक बेटा और एक बेटी है।
भगवंत मान की शैक्षणिक योग्यता
बात करे अगर भगवंत मान की शैक्षणिक योग्यता की तो इन्होने कक्षा 12 तक वाणिज्य में अपनी पढाई की है और उसके बाद कॉलेज में M।Com में पढाई की है। भगवंत मान अपनी पढाई के साथ ही राजनीति में नही थे परन्तु उसके बाद से वे इसमें आये है।
भगवंत मान का राजनीतिक जीवन
भगवंत मान जो की एक कॉमेडियन, गाय से वर्तमान में पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री है, इनका राजनीतिक जीवन भी आसान नही है। इनका राजनीतिक जीवन कुछ इस प्रकार रहा है।
भगवंत मान ने राजनीति में अपना पहला कदम 2011 में पंजाब पीपुल्स पार्टी में जुड़ कर रखा था। इसके बाद यह पंजाब की लोहरागागा विधानसभा से चुनाव लड़ा था जिसमे यह हार गये थे। इसके बाद इन्होने पंजाब पीपुल्स पार्टी छोड़ दी और साल 2014 में इन्होने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। इसके बाद भगवंत मान को अपनी पहली जीत का स्वाद 2014 में देखने को मिला था
2014 में इन्होने पंजाब की संगरूर लोकसभा शीट से चुनाव लड़ा और सांसद की शीट निकाल गये। इसके बाद इस साल यानी साल 2022 में यह आम आदमी पार्टी की और से संगरूर की शीट से विधानसभा की शीट से जीत गये और अब वर्तमान में यह आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री है।
भगवंत मान का कॉमेडी का सफ़र
भगवंत मान का कॉमेडी का सफ़र काफी पसंदीदा और लोगो के मन को बहाने वाले रहा है। भगवंत मान राजनीति में आने से पहले एक कॉमेडी के उन्दा कलाकार रहे है। इसके साथ ही वे एक गायक और एक अभिनेता भी रहे है। इनका कॉमेडी का करिअर कुछ इस प्रकार रहा है –
स्कूल के दिनों से ही वे कॉमेडी में काफी प्रशिद्ध रहे है। इसके साथ ही वे काफी उन्दा कलाकार है। इस वजह से उन्होंने इस क्षेत्र में 2 स्वर्ण पदक शहीद भगत सिंह गवर्नमेंट कॉलेज, सुनाम के लिए जीते है। इसके साथ ही जगतार जग्गी के साथ भी इनकी काफी अच्छी दोस्ती थी।
इसके बाद इन्होने साल 2008 में ग्रेट लाफ्टर चेल्लेंज में हिस्सा लिया और काफी प्रसिद्धी पाई। आपको इस बात के बारे में भी जानकर असंभा होगा की उस समय उस शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू ही थे।
भगवंत मान के बारे में तथ्य
भगवंत मान जो की वर्तमान में पंजाब के मुख्यमंत्री है। इनके बारे में कुछ सामान्य तथ्य इस प्रकार है।
- इन्होंने सबसे ज्यादा लोकप्रियता अपने गाने कुल्फी गरमा गर्म से पाई थी।
- भगवंत मान ने कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में भी भाग लिया है।
- भगवंत और जगतर जग्गी ने 1990 के दशक के दौरान एक लोकप्रिय जोड़ी थे।
भगवंत मान हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में चुने गये है। इन्होने हाल ही में इसकी शपथ ली है और वर्तमान में मुख्यमंत्री के तख्त पर विराजमान है।
-
इन्हे भी पढें-
अंतिम शब्द
इस लेख में आपको पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बारे में बताया गया है। उम्मीद है आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा।
1 thought on “CM Bhagwant Mann Biography in Hindi”