Lal Singh Chadda Movie Full Review, How To Watch, How To Download?

नमस्कार दोस्तों, आप सभी का स्वागत है, हाल ही में अमीर खान अभिनीत फिल्म lal Singh Chadda बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है, और इस मूवी को दर्शक का बहुत सारा प्यार मिल रहा है। लाल सिंह चड्ढा एक ऐसा कैरेक्टर है जिस पर दर्शकों को बहुत प्यार आएगा, लाल सिंह चड्डा एक ऐसी शख्सियत है जिनके लिए प्यार जनता के दिल में कभी कम नहीं होगी। इस जमाने में ऐसा शख्स जिसमें कोई छल नहीं है, और जैसा बाहर है वैसा ही अंदर, एकदम निर्मल, एकदम कोमल, सहजता इतनी कि लगता है गप हांक रहा है, आपको बता दे कि इतने साधारण आदमी ने इतने असाधारण काम कैसे किए होंगे, लेकिन झूठ तथा फरेब उसकी फितरत में नहीं है जो भी है वो 100 आना सच्चा। आज हम इस पोस्ट में आपको लाल सिंह चड्ढा मूवी के बारे में विस्तार से बताएंगे, यह मूवी कैसी है, अमीर करीना एक साथ नजर आए है, आदि के बारे में इस पोस्ट में सभी जानकारी है, तो चलिए हम आपको विस्तार से लाल सिंह चड्ढा मूवी के बारे में जानते है।

फिल्म के मुख्य पात्र :

कास्ट : अमीर खान, करीना कपूर खान, मोना सिंह, नागा चैतन्य
निर्देशक : अद्वैत चंदन
राइटर : अतुल कुलकर्णी
स्टोरी : एरिक रोथ
प्रोड्यूसर : अमीर खान, किरण राव, ज्योति देशपांडे, अजीत अंधरे
सिनेमेटोग्राफी : सत्यजीत पांडे।

Laal Singh Chadda Movie Review in hindi

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ से आमिर खान ने 4 साल बाद बड़े पर्दे पर करीना कपूर खान के साथ वापसी की हैं, और इस मूवी की स्क्रिप्ट अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित है, और अद्वैत चंदन द्वारा दिग्दर्शित किया गया है, तथा आपको बता दे कि यह फिल्म ऑस्कर अवार्ड विनिंग फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की ऑफिशल हिंदी रीमेक है। आपको बता दे कि भले ही यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म का रीमेक हो, पर लाल सिंह चड्ढा की टीम ने इस फिल्म को अपने देसी रंग में रंग दिया है, और यही वजह है कि दिए हुए आदेशों का पालन करने में पीछे रहने वाले लाल और उनकी मां (मोना सिंह) उनकी प्यारी बचपन की प्रेमिका रूपा (करीना कपूर), और दुश्मन से दोस्त बने मोहम्मद पाजी अपनी खामियों के बावजूद ऑडियंस को प्रभावित करने में कामयाब नजर आ रहे है। इस तरह से यह मूवी लाल सिंह चड्ढा के जीवन पर बनी मूवी है, और यह दर्शकों के बीच पारदर्शिता के साथ लाया गया है।

लाल सिंह चड्ढा की कहानी :

इस फिल्म की कहानी पंजाब के लाड़ले लाल सिंह चड्ढा की है, जो कि दिव्यांग है और बिना सहारे के नही चल सकता है, और उसकी मां उसका लगातार हौसला बढ़ाती रहती है, फिर लाल की मुलाकात रूपा (करीना कपूर) से होती है, तथा रूपा भी उसा हौसला बढ़ाती है, और फिर एक घटना के बाद लाल दौड़ने लगता है, और फिल्म में भारतीय इतिहास के कई घटना को दिखाया गया है, देश की आजादी से लेकर सिखों के खिलाफ हुई हिंसा तथा सुष्मिता सेन का मिस यूनिवर्स बनने तक हर एक घटना को बेहतर तरीके से दिखाया गया है।

आपको बता दे की ट्रेलर देखकर ऐसा लगा था कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ , ‘फॉरेस्ट गंप’ की सस्ती कॉपी होगी, मगर ऐसा हुआ नहीं। इस फिल्म में आमिर खान ने जान डाल दी है और एक पल को यह एहसास नहीं होता कि वो आमिर हैं, सच में इसलिए ही उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहते हैं। आपको बता दे कि कहानी जिस तरह से आगे बढ़ती है, आपको हंसी भी आती है, इमोशनल भी कर जाती है, ये फिल्म आपका पूरा मनोरंजन करती है, यह मूवी देखने जाते है, तब फिल्म एक विदेशी कहानी पर आधारित है, पर जिस तरह से इसे इंडियन तरीके से एडॉप्ट किया गया है वो काबिले तारीफ है। फिल्म में जिस तरह से दंगों को मलेरिया कहकर संबोधित किया गया है, ये मैसेज गहरा असर छोड़ता है, और लोगों के दिल में जगह बनाने में काफी असरदार साबित हुआ है।

इस मूवी में करीना बेहद खूबसूरत लगी हैं, और करीना ने अपने अभिनय से हैरान किया है। बहुत वक्त बाद उन्हें ऐसे रोल में देखकर अच्छा लगा, फिल्म का वो हिस्सा बहुत अच्छा है जब शाहरुख खान का कैमियो आता है, बड़े पर्दे पर किंग खान का जादू फैंस को खुश कर जाता है, इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चन्दन ने किया है। इससे पहले उन्होंने आमिर खान के साथ सीक्रेट सुपरस्टार बनाई थी, इस फिल्म में उनका डायरेक्शन और निखरा है। इस तरह से लाल सिंह चड्ढा मूवी देखने लायक है, और आप एक बार देखते है तभी आप सही से इस मूवी के साथ न्याय कर सकते है।

कैसी है एक्टिंग :

अगर एक्टिंग के बात की जाए तो अमीर खान बड़े पर्दे पर 4 साल बाद नजर आई है, और करीना कपूर 3 साल बाद, इस तरह से दोनो ने अपने अभिनय के साथ जनता के लिए न्याय किया है। मोना सिंह ने अमीर खान का मां का रोल प्ले किया है, और वही नागा चैतन्य ने करीना कपूर का प्रेमी के रूप में नजर आया है, इस तरह से सभी स्टार ने अपने रोल के साथ न्याय किया है। मनोज विज भी इस मूवी में नजर आए है, इस तरह से इस मूवी में सभी की एक्टिंग देखने लायक है, और जबरदस्त तरीके से फिल्माया गया है।

निर्देशन और सिनेमेटोग्राफी :

आपको बता दे की लाल सिंह चड्ढा का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है, और अद्वैत चंदन का निर्देशन को बॉलीवुड में लोहा माना जाता है, इन्होंने अपने निर्देशन के साथ जनता और फिल्म दोनो के साथ न्याय किया है। इस मूवी में अतुल कुलकर्णी ने लिखा है और स्टोरी एरिक रॉथ द्वारा दिया गया है। इस मूवी का सिनेमेटोग्राफी सत्यजीत पांडे ने किया है। अगर मूवी की बात किया जाए तब इस मूवी में चार चांद बॉलीवुड के दिग्गजों ने लगाया है। संगीत प्रीतम दा ने दिया है, वही म्यूजिक कंपोज तनुज टिकी द्वारा किया है। यदि आप इस मूवी को देखते है तब आप इस मूवी के साथ न्याय करते है।

देखे या ना देखें:

आप दर्शक है और आप जब तक यह मूवी नही देखते है, तब तक आप अपने मन में अनेक धारणा बना सकते है, पर आप एक बार लाल सिंह चड्ढा मूवी देखते है फिर आपकी नजरिया अलग होगी। अमीर खान 4 साल बाद बड़े पर्दे पर करीना खान के साथ वापसी किया है, और दोनो का अभिनय दर्शक काफी पसंद कर रहे है, और ऐसे में आपको एक बार मूवी देखना चाहिए, यह मूवी लाल सिंह चड्ढा के जीवन पर बनी बायोग्राफी मूवी है ऐसे में आप इस मूवी को देख कर लाल सिंह चड्ढा से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं, ऐसे में आपको एक बार यह मूवी अवश्य देखना चाहिए।

Leave a Comment