मैथिली ठाकुर का जीवन परिचय

मैथिली ठाकुर का जीवन परिचय नमस्कार दोस्तों, संगीत सुनने वाले लोग इनके बारे में तो जरुर जानते होंगे. मैथिली ठाकुर वर्तमान में एक ऐसा नाम हैं जो इन्टरनेट की दुनिया में छा सा गया हैं. देश में जानी मानी गायिका के रूप में देश और इन्टरनेट की दुनिया में प्रशिद्ध मैथिली ठाकुर के बारे में इस लेख में बताया जा रहा हैं. 

छोटी उम्र में बड़े कारनामें करने काफी कम लोग मिलते हैं. ऐसे लोगो में या तो कोई विशेष प्रकार का टेलेंट होता हैं किसी विशेष प्रकार की कलां, ऐसी ही कलां की कलाकृति बिखेरने वाली गायिका के बारे में इस लेख में आपको बताया जा रहा हैं. 

बिंदु(Points) जानकारी (Information)
नाम (Name) मैथिली ठाकुर
जन्म (Date of Birth) 25 जुलाई 2000
पिता का नाम (Father Name) रमेश ठाकुर
जन्म स्थान (Birth Place) बेनीपट्टी, मधुबनी
उम्र (Age) 18 वर्ष (2018 तक)
पेशा (Profession) सिंगर
जाति (Caste) ब्राह्मण

मैथिली ठाकुर

मैथिली ठाकुर का जन्म लगभग 25 जुलाई 2000 को बिहार जिले में हुआ। उनका जन्म स्थान बिहार के मधुबनी जिले में स्थित एक बेनीपट्टी गांव हैं, और उन्होंने अपना बचपन इसी गाँव में बिताया हैं। 

मैथिली ठाकुर के परिवार में शुरू से ही सभी को संगीत कार्य का शौक था इसी शौक के चलते मैथिली ठाकुर के पिताजी भी संगीत में बहुत ही प्रसिद्धि प्राप्त कर ली थी। जब मैथिली ठाकुर के पिताजी ने मैथिली में संगीत के प्रति लगाव को देखा तो उन्होंने मैथिली को दिल्ली के द्वारका नगर भेज दिया जहां पर मैथिली ने प्रारंभिक शिक्षा के साथ-साथ अपनी स्कूली शिक्षा में प्राप्त की थी। 

मैथिली ठाकुर का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा 

मैथिली ठाकुर की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के द्वारका नगर में हुई। मैथिली ठाकुर ने अपनी पढ़ाई के दौरान अपने पिताजी से भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर ली थी और उन्होंने चौकी हारमोनियम और तबला बजाने के मामले में भी उच्च कोटि का प्रशिक्षण हासिल कर लिया था. 

उच्च कोटि का प्रशिक्षण हासिल करने का मुख्य कारण यह था कि उनके पिताजी भी एक संगीत शिक्षक थे। सन 2011 में मैथिली ठाकुर ने टीवी शो में अपनी पहचान बनानी शुरू की और उन्होंने टीवी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स के रूप में अपनी कामयाबी को छुआ।

मैथिली ठाकुर अपनी शिक्षा के साथ-साथ अपने यूट्यूब चैनल भी चलाती है और स्टेज शो भी करती है। मैथिली ठाकुर ने अपने टीवी शो के बाद उसने लगातार सोनी टीवी पर एक और रियलिटी शो में इंडियन आइडियल में उसने अपनी पहचान बनानी शुरू की। मैथिली ठाकुर Indian Ideal में उपविजेता भी रह चुकी है। मैथिली ठाकुर कठिन गानों को भी आसानी से गा लेती थी। 

मैथिली ठाकुर को इतनी प्रसिद्धि और कामयाबी कैसे मिली?

 संगीत प्रिय मैथिली ठाकुर को वर्तमान में हर कोई संगीतकार और संगीत को पसंद करने वाला जानता हैं. मैथिली ठाकुर को अब तक काफी प्रशिद्धि और कामयाबी मिल चुकी हैं. मैथिली ठाकुर को जिन कामयाबियों के लिए जाना जाता है वो इस प्रकार हैं.

  • मैथिली ठाकुर एक भारतीय संगीत गायिका है। मैथिली ठाकुर को सर्वप्रथम प्रसिद्धि सन 2017 में मिली थी। मैथिली ठाकुर इंडियन आइडल में अपना एक गाना ओम नमः शिवाय गा रही थी और इसी गाने के कारण मैथिली ठाकुर को इस शो में डायरेक्ट एंट्री मिल गई और यहीं से शुरू होता है मैथिली ठाकुर के प्रसिद्ध होने का सिलसिला।
  • मैथिली ठाकुर सारेगामापा का लिटिल चैंप्स की ट्रॉफी नहीं जीत सकी और मैथिली ठाकुर 2 वोट से हार कर लगभग दूसरे स्थान पर रही लेकिन इतना होने के बावजूद भी मैथिली ठाकुर की इंटरनेट पर लोकप्रियता बहुत अधिक बढ़ गई जिसमें वह है. 
  • यूट्यूब और फेसबुक पर बहुत ही अधिक छा गई थी तथा उसके यूट्यूब और फेसबुक पर  मिलियन में फैंस फॉलोइंग हो गई थी। मैथिली ठाकुर के वीडियो को देखने में लगभग 70 लाख लोग अपनी भागीदारी निभाते हैं।
  • मैथिली ठाकुर हिंदी के साथ-साथ तमिलतेलुगू भोजपुरी और मराठी जैसी भाषाओं में भी गाना गा सकती है। मैथिली ठाकुर बॉलीवुड के सॉन्ग भी गाती है तथा इसके साथ साथ ही वह हमारे पारंपरिक लोक संगीत भी गाती है। मैथिली ठाकुर ने हमारे पारंपरिक लोक संगीत को भी बहुत अधिक ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
  • मैथिली ठाकुर के दोनों भाई ऋषव और अयाची दोनों भाई मैथिली ठाकुर के साथ गाते हैं। सन 2019 में हुए बिहार राज्य के चुनाव मैं मैथिली ठाकुर और उनके दोनों भाइयों को मधुबनी जिले का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था मैथिली ठाकुर मिशन 2015 में एक भारतीय स्वर संगीत आई जीनियस यंग सिंगिंग स्टार की ट्रॉफी जीती थी और मैथिली ठाकुर ने अपना एक एल्बम जैसे यूनिवर्सल म्यूजिक भी कहते हैं को लांच किया था।

मैथिली ठाकुर सोशल मीडिया 

देश और दुनिया में जानी मानी कलाकार के बारे में तो हर कोई जानता हैं.इस कलाकार के सोशल मीडिया के बारे में काफी कम लोग जानते होंगे, अगर आप भी उन लोगो की सूची में हैं तो आपको आगे मैथिली ठाकुर के सोशल मीडिया से जुड़े कुछ लिंक बताये गये हैं. 

  • Instagram : Instagram पर मैथिली ठाकुर के वर्तमान में तक़रीबन 30 लाख Follower हैं. 
  • Twitter – Twitter के बारे में काफी लोग जानते हैं. दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सोशल मीडिया प्लेटफार्म Twitter पर मैथिली ठाकुर के तक़रीबन 1 लाख 55 हजार से भी अधिक Followers हैं. 
  • Youtube – Youtube वर्तमान में काफी प्रशिद्ध हैं. इस प्लेटफार्म पर भी मैथिली ठाकुर के वर्तमान में 30 लाख से भी अधिक Followers हैं.

इन्हे भी पढें-

निष्कर्ष

हमारे द्वारा बताए गए इस लेख में मैथिली ठाकुर का जीवन परिचय के बारे में जानकारी आपको कैसी लगी यदि अच्छी लगी हो तो कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बताइए यदि आपको मैथिली ठाकुर से संबंधित किसी भी प्रकार का क्वेश्चन करना है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में क्वेश्चन कर सकते हैं हम आपके सभी क्वेश्चन का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे यदि आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ इसे शेयर जरूर करिएगा।

Leave a Comment